Home / हिंदी / लवकुश रामलीला में दूसरे दिन अयोध्या वर्णन, राम-लक्ष्मण के गुरुकुल जाने समेत कई लीलाओं का मनोहारी मंचन
luv kush ramleela

लवकुश रामलीला में दूसरे दिन अयोध्या वर्णन, राम-लक्ष्मण के गुरुकुल जाने समेत कई लीलाओं का मनोहारी मंचन

विश्व प्रसिद्ध लवकुश रामलीला कमिटी द्वारा लालकिला ग्राउंड स्थित 15 अगस्त पार्क में आयोजित किए जा रहे रामलीला के दूसरे दिन सोमवार को अयोध्या वर्णन, शिव-पार्वती एवं दशरथ का गुरु वशिष्ठ के पास जाने, शिव-परर्वती का कई महत्वपूर्ण मसलों पर गहन वार्तालाप, गुरु विश्वामित्र, शिव एवं पर्वती के साथ राम-लक्ष्मण का वन गमन का वर्णन के अलावा सुमंत-दशरथ मिलन, सुबाहु-मारीच का ताड़का वध का की जानकारी देने, महाराजा दशरथ तक बालकों के जन्म का शुभ समाचार का पहुंचना, दशरथ के पुत्रों का नामकरण, गुरु विश्वामित्र का अयोध्या में राजकीय स्वागत, गुरु विश्वामित्र का राम-लक्ष्मण के साथ वन प्रस्थान, ताड़का वर्णन जैसी लीलाओं का मनोहारी मंचन किया गया। लीला में नारद के किरदार में अमित घनश्याम, दशरथ की भूमिका मनोज नरेंद्र दत्त, कैकेयी की भूमिका में प्रेरणा सुषमा, शिव के रूप में मनीश चतुर्वेदी, पार्वती की भूमिका में अलका तिवारी, गुरु विश्वामित्र की भूमिका में बकुल आदि कलाकारों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

लवकुश रामलीला कमेटी के प्रधान अशोक अग्रवाल ने बताया ि कइस बार रामलीला के दौरान सुरक्षा एवं जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान दियस गया है। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरों की मदद से निगरानी की जा रही है, जबकि कमिटी के वालंटियर भी असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखे हुए हैं। लीला देखने के लिए चूंकि भारी भीड़ उमड़ रही है, ऐसे में उनकी सुविधाओं का भी खास ख्याल रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार भी लीला की वीडियोग्राफी करवाई जा रही है, जो कमिटी की वेबसाइट के साथ यू-ट्यूब पर भी उपलब्ध है। बता दें कि लवकुश रामलीला की लीला में इस साल स्टेज पर हनुमान के किरदार में सिने कलाकर बिंदु दारा सिंह, सती अनुसूइया के किरदार में फिल्म एक्ट्रेस अनिता नांगिया दिखेंगी। इसके अलावा इस साल स्टेज पर अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के सीनियर नेता भी अलग-अलग एवं प्रमुख किरदार निभाते नजर आएंगे।

Comments

Check Also

Lok Sabha Speaker Om Birla Performs Ganesh Puja; Rasraj Ji Maharaj’s Devotional Songs Fill the Atmosphere with the Spirit of Lord Ram.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया गणेश पूजन, रसराज जी महाराज के भजनों से राममय हुआ वातावरण

लव कुश रामलीला कमेटी, लाल किला मैदान, दिल्ली में रविवार को रामलीला के भव्य शुभारंभ …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest News, Live Breaking News, Today News ...