Home / NATION / लव कुश रामलीला कमेटी का भूमि पूजन समारोह लाल किला मैदान पर संपन्न हुआ
The Bhoomi Pujan ceremony of the Lav Kush Ramlila Committee was held at the Red Fort Ground.

लव कुश रामलीला कमेटी का भूमि पूजन समारोह लाल किला मैदान पर संपन्न हुआ

देश की प्रख्यात लव कुश रामलीला कमेटी का भूमि पूजन समारोह भव्य रूप से लालकिला मैदान में संपन्न हुआ।

लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्री अर्जुन कुमार ने बताया कि इस वर्ष का भव्य रामलीला मंचन 11 से 21 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगा तथा दशहरा पर्व 20 अक्टूबर 2026 को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा।

भूमि पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल, सांसद श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, लव कुश रामलीला के अध्यक्ष अर्जुन कुमार के साथ वृंदावन, मथुरा और दिल्ली के विद्वान ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार और विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना सम्पन्न की गई।

इस अवसर पर सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज ने अपने संबोधन में कहा—“लव कुश रामलीला कमेटी भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखे हुए है। यह न केवल प्रभु श्रीराम की लीला करती है बल्कि अनेक सामाजिक, धार्मिक कार्य में सलंग्न रहती हैं|

श्री अर्जुन कुमार ने यह भी कहा कि घर-घर राम, घर-घर तुलसी अभियान के तहत 5100 जेन जी को तुलसी के पौधे वितरित किए जाएंगे, दशहरा पर्व के अवसर पर एक लाख दीपों से प्रभु श्री राम का चित्र बनाया जाएगा, इस वर्ष रामलीला हाईटेक डिजिटल मंचन के साथ होगी। लगभग 100 देशी-विदेशी टीवी चैनलों पर इसका सीधा प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) किया जाएगा। इस बार बॉलीवुड के लगभग 40 फिल्म कलाकार मंचन करेंगे।

कमेटी के महासचिव श्री सुभाष गोयल ने बताया कि इस अवसर पर सुश्री बांसुरी स्वराज सांसद, श्री योगेंद्र चंदोलिया सांसद, श्री प्रवीण खंडेलवाल सांसद, श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी सांसद, श्री अशोक गोयल देवरहा विधायक, श्री अनिल शर्मा विधायक, श्री विशेष रवि विधायक, श्री रामनिवास गोयल पूर्व विधान सभा अध्यक्ष दिल्ली, श्री वीरेंद्र सचदेवा पूर्व अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश, श्री एम. एस .बिट्टा अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी विरोधी मोर्चा, श्री अरविंद गर्ग जिला अध्यक्ष चांदनी चौक, सुश्री मोनिका पंत उप महापौर, दिल्ली नगर निगम, सुश्री सत्या शर्मा अध्यक्ष स्टैंडिंग कमेटी दिल्ली नगर निगम, श्रीमती उषा शर्मा अध्यक्ष,सिटी एसपी जोन, श्री सुमन गुप्ता निगम पार्षद, श्री विकास टांक, निगम पार्षद, पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक पहलाद सिंह साहनी, पूर्व महापौर जयप्रकाश जेपी, पूर्व निगम पार्षद श्री रघुवंश सिंगल, पूर्व निगम पार्षद गुरचरण सिंह राजू, पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

भूमि पूजन समारोह में कमेटी के पदाधिकारी सत्यभूषण जैन, श्री संदीप भूटानी, अंकुर गोयल, राजकुमार गुप्ता, गौरव सूरी, लोकेश बंसल, राजेश वर्मा, अनिल गुप्ता, अशोक कटारिया विशाल गुप्ता, राजकुमार कश्यप, संजय वर्मा, मदन अग्रवाल, प्रवीण सिंघल, वीरू सिंधी अतुल गुप्ता, मुकुल गुप्ता, संजय जैन, प्रशांत मलिक, दीनानाथ सोनकर, सुनील कुमार, निशांत गुप्ता, राजा पांडे सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Comments

Check Also

a-wonderful-confluence-of-faith-devotion-and-unity-a-world-record-was-created-with-the-blowing-of-conch-shells

श्रद्धा, भक्ति और एकता का अद्भुत संगम, शंखनाद से बना विश्व रिकॉर्ड

राजधानी दिल्ली में आयोजित लाल बाग का राजा, दिल्ली – दशम गणपति महोत्सव 2026 के …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest News, Live Breaking News, Today News ...