Home / ENTERTAINMENT / लिटेरिया इनसाइट ने “लिटरेचर एंड आर्ट्स” कार्यक्रम आयोजित किया
लिटेरिया इनसाइट ने "लिटरेचर एंड आर्ट्स" कार्यक्रम आयोजित किया

लिटेरिया इनसाइट ने “लिटरेचर एंड आर्ट्स” कार्यक्रम आयोजित किया

लिटेरिया इनसाइट और पोस्टमैन न्यूज़ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किये गए कार्यक्रम में युवा हुनर और जोश बखूबी देखने को मिला। इस कार्यक्रम का आयोजन राजधानी नई दिल्ली के हसल कोवर्क, कड़कड़डूमा में आयोजित किया गया गया था। कार्यक्रम में लिटेरिया इनसाइट की ओर से पी0आर0 प्रोडक्शन एंड पब्लिशर का लांच भी किया गया, जिसके फाउंडर प्रतीक शर्मा जोकि चड़ीगढ़ से आए उन्होंने युवा लेखकों को लिटरेचर मार्केटिंग की बारिकियां बतायीं। लिटेरिया इनसाइट के को फाउंडर और एडिटर – इन – चीफ नीतीश राज ने युवा लेखक/लेखिकाओं को बताया कि किसी भी पुस्तक को लिखते समय क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए। लेखन में स्पष्टीकरण, उच्चारण, सटीकता जैसे बारीकियों के बारे में अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में जहां एक ओर साहित्य की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की गई वंही महफ़िल को सुरताल से सजाते हुए साधक अकादमी की ओर से आये युवा संगीतकारों ने भी अपनी प्रस्तुती से महफ़िल में जान डाल दी।

पोस्टमैन न्यूज़ के फाउंडर सुमित जिंदल ने बताया कि किस तरह राजधानी नई दिल्ली का सर्वश्रेष्ठ न्यूज़ पोर्टल “पोस्टमैन न्यूज़” युवाओ को आगे बढ़ाते हुए उन्हें प्रोत्साहित करते हुए ऐसी कोशिशें कर रहा है कि युवा अपने हुनर को पहचान पाए और साथ ही उन्हें अपने लक्ष्य तक पंहुचने में आसानी हो।

लिटरेचर परफॉर्मर्स में शीतल मित्तल, पीयूष उमराव, मोहम्मद अत्यब, इमरान अंसारी, अनुपम कौशिक, विवेक पचौरी, उमंग अग्रवाल आदि ने अपनी प्रस्तुति दी। संगीत में निशिता, नित्या, शिवांश, साहिल, शिल्पी, महेंद्र गौरव सारस्वत युवा संगीतकारों ने अपने सुरों से समां बाँध दिया।

कार्यक्रम में लिटेरिया इनसाइट के को फाउंडर नीतीश राज़, पी0आर0 पब्लिशर्स के फाउंडर प्रतीक शर्मा, साधक अकादमी की ओर से राजा सिंह और हसल कोवर्क की ओर से दिव्या मौजूद रही।

कार्यक्रम में बड़ों के साथ बच्चों ने भी बेहतरीन प्रस्तुति दी। बेहद शानदार प्रस्तुति के बाद सभी ने अपने विचार साझा किए और एक खूबसूरत शाम का खूब आनंद लिया।

Comments

Check Also

Durlabh Darshan

Durlabh Darshan to Launch World’s First 6D Spiritual Experience Centers with Ashutosh Rana

In a unique blend of spirituality and cutting-edge technology, Durlabh Darshan has announced the launch …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest News, Live Breaking News, Today News ...