Home / हिंदी / बंगाल में महाराष्ट्र वाली कहानी दोहराएगी भाजपा? सामने आ रहा है बड़ा दावा
बंगाल में महाराष्ट्र वाली कहानी दोहराएगी भाजपा? सामने आ रहा है बड़ा दावा

बंगाल में महाराष्ट्र वाली कहानी दोहराएगी भाजपा? सामने आ रहा है बड़ा दावा

अभी हाल ही में महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सरकार एक बार फिर से खड़ी कर ली है और अगर हम लोग सही मायनों में देखते है तो इसकी उम्मीद किसी को भी कुछ समय पहले तक तो थी भी नही. खैर जो भी है अगर अभी की बात करे तो फिलहाल के लिए पश्चिम बंगाल और यहाँ की राजनीति सुर्खियों में बनी हुई है क्योंकि तृणमूल कांग्रेस जो वहां पर पहले से सत्ता में बैठी हुई है उसे बैठे बिठाए नयी टेंशन मिलते हुए दिख रही है और इसके कारक बने है मिथुन चक्रवर्ती.

मिथुन का दावा, 38 विधायक हमारे संपर्क में
पिछले वर्ष ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती इन दिनों में बंगाल की राजनीति में काफी अधिक एक्टिव होते हुए नजर आ रहे है. अभी हाल ही की बात ही कर लीजिये जब मिथुन ने अपने एक बयान में ये दावा कर दिया कि टीएमसी के कुल 38 विधायक भाजपा के संपर्क में है और उनमे से 21 तो डायरेक्ट उनसे बातचीत में है जो अपनी पार्टी से नाराज है.

बंगाल में महाराष्ट्र वाली कहानी दोहराएगी भाजपा? सामने आ रहा है बड़ा दावा

मिथुन ने कहा कि बंगाल हो या फिर कही पर भी हो भाजपा को हमेशा एंटी मुस्लिम की छवि वाली पार्टी बताकर के बदनाम किया जाता रहा है जबकि असल में ऐसा कुछ भी नही है. इस पर अधिक जानकारी मांगने पर मिथुन ने कहा अभी सिर्फ ट्रेलर रिलीज हुआ है पूरी फिल्म जल्द ही आयेगी और उसका आपको इन्तजार करना पड़ेगा.

टीएमसी ने सिरे से नकारा
जब इस मामले पर तृणमूल कांग्रेस से जवाब माँगा गया कि क्या वाकई में ऐसा कुछ हो रहा है? तो उन्होंने उल्टा मिथुन दा पर ही धावा  बोल दिया और कहा कि ऐसा कुछ भी नही है और मिथुन को टीएमसी वालो नेमानसिक रूप से अस्थिर तक बता दिया जो अपने आप में एक अजीब सा ही बयान कहा जा सकता है.

खैर जो भी है अभी फिलहाल की स्थिति को देखते हुए इतना तो कहा ही जा सकता है कि अगर इस तरह के बयान भाजपा के नेता दे रहे है तो फिर वो बाते हवा में नही कही जा रही है. इसके पीछे कुछ न कुछ कार्यक्रम तो चल ही रहा है.

Comments

Check Also

Lok Sabha Speaker Om Birla Performs Ganesh Puja; Rasraj Ji Maharaj’s Devotional Songs Fill the Atmosphere with the Spirit of Lord Ram.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया गणेश पूजन, रसराज जी महाराज के भजनों से राममय हुआ वातावरण

लव कुश रामलीला कमेटी, लाल किला मैदान, दिल्ली में रविवार को रामलीला के भव्य शुभारंभ …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest News, Live Breaking News, Today News ...