Home / हिंदी / ज्ञानवापी विवाद- औरंगजेब ने मंदिर नहीं तोड़ा हिंदुओं का स्वाभिमान तोड़ा था: कन्हैया मित्तल
kanhiya mittal

ज्ञानवापी विवाद- औरंगजेब ने मंदिर नहीं तोड़ा हिंदुओं का स्वाभिमान तोड़ा था: कन्हैया मित्तल

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद का मामला देश और दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस विवाद में निचली अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक में सुनवाई चल रही है। इस तरह के सभ्यता- संस्कृति और धर्म से जुड़े मामलों को लेकर जनमानस में जन जागृति आई है। इस विषय पर कई धर्म गुरुओं और साधु संतो आदि द्वारा अपने विचार प्रकट किये गए हैं , उन्ही में एक ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे’ गाने से प्रसिद्ध गायक कन्हैया मित्तल भी शामिल हैं।

सोशल मीडिया पर ज्ञानवापी मस्जिद और इसे जुड़े प्रकरण को लेकर कन्हैया मित्तल की वीडियो लगातार वायरल हो रही है। कन्हैया मित्तल का एक वीडियो जिसमें ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर उन्होंने कहा “मैं पिछले 4 महीनों से ज्ञानवापी मामले को लेकर कह रहा हूं, कि 500 साल पहले औरंगजेब ने ना केवल मंदिर तोड़ा बल्कि हिंदुओं के मान-सम्मान और स्वाभिमान को भी तोड़ दिया था। लेकिन 500 साल में कोई कुछ नहीं बोला, लेकिन अब कोई आए हैं, जो कह रहे हैं कि दीवार के अंदर का भी हमारा है और दीवार के बाहर का भी हमारा ही है।

हाल ही में 12 अप्रैल 2022 को ‘लालजी टंडन फाउंडेशन’ की ओर से सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा भक्ति संगीत के माध्यम से जन-जन के मन को भारतीय संस्कृति,संस्कार और सरोकार के प्रति प्रेरित करने के लिए श्री कन्हैया मित्तल को “लाल जी टण्डन कला एवं साहित्य पुरस्कार 2022” प्रदान किया गया था। यह सम्मान समारोह अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर, लखनऊ में आयोजित हुआ था।

Comments

Check Also

Lok Sabha Speaker Om Birla Performs Ganesh Puja; Rasraj Ji Maharaj’s Devotional Songs Fill the Atmosphere with the Spirit of Lord Ram.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया गणेश पूजन, रसराज जी महाराज के भजनों से राममय हुआ वातावरण

लव कुश रामलीला कमेटी, लाल किला मैदान, दिल्ली में रविवार को रामलीला के भव्य शुभारंभ …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest News, Live Breaking News, Today News ...