Home / हिंदी / खुदको गर्व से हिन्दू दिखाते थे गौरव तनेजा, हवन भी किया तो पीछे पड़ गये विरोधी और कोर्ट ने दिया आदेश
खुदको गर्व से हिन्दू दिखाते थे गौरव तनेजा, हवन भी किया तो पीछे पड़ गये विरोधी और कोर्ट ने दिया आदेश

खुदको गर्व से हिन्दू दिखाते थे गौरव तनेजा, हवन भी किया तो पीछे पड़ गये विरोधी और कोर्ट ने दिया आदेश

वर्तमान के समय में यूट्यूब पर एक व्यक्ति का तेजी के साथ में उदय देखने को मिला है और वो है गौरव तनेजा. भूतपूर्व पायलट, आईआईटी से ग्रेजुएट और लाखो करोडो लोगो के चहेते तनेजा परिवार पर इन दिनों में खतरा मंडराते हुए नजर आ रहा है जिसके लिए प्लोटिंग काफी अलग अलग तरीको से होते हुए दिखाई देती है. इसके पीछे का मुख्य कारण माना जाता है कि गौरव यूट्यूब चैनल पर खुदको हिन्दू धर्म से जुड़ा हुआ बताते है और अपनी आस्था का पूजा पर्व के माध्यम से परिचय भी देते रहते है लेकिन ये बात कुछ लोगो को नागवार गुजरी.

गौरव तनेजा का किया मीडिया समूह ने घेराव, आर्थिक रूप से तोड़ने की कोशिश?
अभी हाल ही में शेफाली भट्ट नाम की पत्रकार ने गौरव तनेजा पर एक आर्टिकल लिखा जिसमे वो उनके द्वारा घर पर किये जाने वाले हवन को लेकर टिप्पणी करते हुए दिखी. कुछ एक कथन जिनमे फैक्ट चेकिंग की आवश्यकता महसूस  हुई उस पर वो करने की बजाय मीडिया समूह के द्वारा गौरव तनेजा जिन ब्रांड्स के माध्यम से पैसा कमाते है उनको ही अप्रोच करना शुरू कर दिया कि वो ऐसे लोगो से क्यों जुड़े हुए है? गौरव लिव इन रिलेशनशिप को ठीक नही समझते तो उनके इस निजी ओपिनियन को लेकर भी उनकी आलोचना की गयी और बच्चो के कान छिदने की एक स्वाभाविक प्रक्रिया जो हिन्दू धर्म में अक्सर होती ही है उस पर भी घुमा फिराकर सवाल खड़े कर दिए गये

खुदको गर्व से हिन्दू दिखाते थे गौरव तनेजा, हवन भी किया तो पीछे पड़ गये विरोधी और कोर्ट ने दिया आदेश

आर्टिकल में अभिषेक नाम के पत्रकार का जिक्र आता है जिसने बार बार ब्रांड्स को गौरव तनेजा के नाम पर परेशान करना शुरू कर दिया था उन्हें मजबूरी में उसे ब्लॉक तक करना पड़ा और ऐसा दावा आर्टिकल में खुद ही कर दिया गया है. कुल मिलाकर देखा जाए तो घरेलू बातचीत को राजनीतिक रंग देकर तेजी से उभर रहे एक सेलेब्रिटी की छवि खराब करने क ई भरपूर कोशिश की गयी.

दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश, डिलीट करे गौरव तनेजा को लेकर ट्वीट और आर्टिकल
हाल ही में फ्लाइंग बीस्ट के नाम से मशहूर गौरव तनेजा ने खुद ये जानकारी दी कि मुझे मेरे संस्कृति और विश्वास के लिए कुछ मीडिया समूहों के द्वारा निशाने पर लिया जा रहा था और अब दिल्ली हाई कोर्ट ने हमारे पक्ष में फैसला सुना दिया है.

खुदको गर्व से हिन्दू दिखाते थे गौरव तनेजा, हवन भी किया तो पीछे पड़ गये विरोधी और कोर्ट ने दिया आदेश

गौरव तनेजा के ट्वीट के अनुसार हाई कोर्ट ने शेफाली भट्ट से उनके गौरव तनेजा को लेकर किये गये तमाम आर्टिकल और ट्वीट डिलीट करने के लिए कहा गया है. कही न कही इससे एक उभर रहे यूट्यूब फैमिली को कुछ राहत तो मिल ही गयी है.

Comments

Check Also

Lok Sabha Speaker Om Birla Performs Ganesh Puja; Rasraj Ji Maharaj’s Devotional Songs Fill the Atmosphere with the Spirit of Lord Ram.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया गणेश पूजन, रसराज जी महाराज के भजनों से राममय हुआ वातावरण

लव कुश रामलीला कमेटी, लाल किला मैदान, दिल्ली में रविवार को रामलीला के भव्य शुभारंभ …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest News, Live Breaking News, Today News ...